फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः विद्युत विभाग ने काटे बकायेदारों के कनेक्शन

विज्ञापन
चेकिंग अभियान के दौरान विद्युत बिल व मीटर की जांच करती टीम - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जैतपुर ब्लॉक सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को शिविर लगाकर बकाया बिल वसूले। इसमें बिजली बिल के बकाया एक लाख 61 हजार रुपये वसूले गए। साथ ही बिल न जमा करने वाले बड़े बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए। इससे बिजली बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के एसडीओ विकास श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्युत टीम ने उपभोक्ताओं के घरों में भी जाकर चेकिंग की। शिविर में उपभोक्ताओं से एक लाख 61 हजार रुपये बकाया वसूला गया। साथ ही विद्युत टीम ने कस्बे में चेकिंग कर 13 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे। विद्युत विभाग के अवर अभियंता जयवीर सिंह ने बताया कि विद्युत चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। बिद्युत टीम में जयवीर सिंह, आरएस तिवारी, रामबरन यादव, जमाल व रवि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें