फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने की अवमानना की याचिका

Sat, 28 Feb 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिसंबर माह में प्रशासन द्वारा सिख समुदाय की गांधी नगर स्थित दुकानों को जर्जर घोषित कर बुल्डोजर से क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस पर कोतवाली महोबा में एफआईआर दर्ज की गई थी लेकिन प्रशासन की इस कार्रवाई विरुद्ध सिख दुकानदारों ने उच्च न्यायालय की शरण ली जिस पर कुछ दिन पूर्व सिख दुकानदाराें को उच्च न्यायालय द्वारा यथास्थिति के साथ-साथ गिरफ्तारी पर भी रोक लगाने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन


तकरीबन दस दिन पहले दुकान खोलने पहुंचे सिख समुदाय के दुकानदारों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया था। दुकानदार सरदार हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सिख दुकानदाराें की गिरफ्तारी का प्रयास किया था। इस पर उच्च न्यायालय में आदेशाें की अवमानना करने की याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें