ग्राम टिकरिया निवासी कमलेश सोनी पुत्र रूपराम सोनी 26 फरवरी को घर में
ताला लगाकर परिवार सहित हरपालपुर गया था। घर का ताला तोड़कर चोर ने घर में
ही बनी दुकान में घुस गए। जहां से चोरों ने ढाई किलो चांदी और दो तोला सोने
के जेवरात और 25 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।
शनिवार को सुबह घर का ताला
टूटा देख ग्रामीणाें ने गृहस्वामी को फोन पर जानकारी दी। उसने घर आकर देखा
तो जेवरात और नगदी के साथ-साथ कमरे में रखी रजिस्ट्री, गोदनामा, एटीएम और
पासबुक से भरी अटैची भी गायब थी। पीड़ित थानाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने
बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।