फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ठंडक ने कराया अहसास, सदी, खांसी व बुखार के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मौसम में बदलाव के साथ ठंडक ने अहसास कराना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह से सुबह-शाम हो रही ठंड और दिन में तेज धूप निकलने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल पहुंचने वाले 50 फीसदी मरीज सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित हैं। मंगलवार को आठ मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वार्डों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

माह अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में सुबह और रात को हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने तक के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में 982 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इतना ही नहीं कुछ कक्षों के बाहर मरीजों की इलाज कराने के लिए भीड़ लगी रही। वहीं, पिछले 24 घंटोंं में सावित्री, नसीम, सत्यम, निर्भय, आरुषि, कार्तिक, गुड्डो व काव्या के तेज बुखार से ग्रसित होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के डाॅ. गुलशेर अहमद ने बताया कि इस समय सर्दी, खांसी और जुकाम क मरीज ज्यादा आ रहे हैं। मौसम में बदलाव से इन मरीजों में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके अलावा खेतों में इस समय मूंगफली उखाड़ने का काम चल रहा है। इससे एलर्जी, स्वास, दमे और छींक के मरीज भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

-
ऐसे करें बचाव
-धुआं व धूल भरी जगहों से दूर रहें।
-एलर्जिक मरीज मूंगफली खेत में न जाएं।
-घर, दुकान और प्रतिष्ठान की साफ-सफाई दौरान गमछा व मास्क का प्रयोग करें।
-किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें