फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दिवाली पर्व के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

Tue, 14 Oct 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दिवाली व छठ पर्व को देखते हुए रेलवे की ओर से प्रयागराज से महोबा के रास्ते हजरत निजामुद्दीन दिल्ली के मध्य विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेनें 15 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चलेगी। उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। पर्व के पहले ही कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने से यात्री परेशान थे। ऐसे में रेलवे की ओर से यात्री सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेन प्रयागराज से प्रत्येक बुधवार व रविवार को 15 अक्तूबर से छह नवंबर तक (कुल छह फेरे) चलेगी जबकि दूसरी स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से प्रत्येक गुरुवार व सोमवार को 16 अक्तूबर से तीन नवंबर तक (कुल छह फेरे) चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 3.25 बजे प्रयागराज से चलेगी, जो महोबा रेलवे स्टेशन पर शाम 7.23 बजे व 7.42 बजे कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन पर आएगी। इसके बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह हजरत निजामुद्दीन दिल्ली से महोबा होते हुए प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेन का संचालन होगा। ट्रेन में एसएलआरडी के दो, स्लीपर के सात, सामान्य के नौ व एसी तृतीय का एक कोच शामिल रहेगा। 19 कोचों वाली इस ट्रेन का संचालन होने से यात्रियों को पर्व के दौरान घर आने में आसानी होगी। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। इससे यात्री ट्रेन में सवार होकर आसानी से सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें