फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के धर्मगुरुओं से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये मुखातिब हुए सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना महामारी से जीतने के लिए आवश्यक सहयोग के लिए रविवार की देर शाम एनआईसी कलेक्ट्रेट में डीएम अवधेश कुमार तिवारी व एसपी मणिलाल पाटीदार की उपस्थिति में जिले के धर्मगुरुओं से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुखातिब हुए। जिसमें लॉकडाउन के दौरान कोई भी धार्मिक कार्यक्रम नहीं पर न करने और सामाजिक दूरी बनाकर रखने की अपील की।
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने जिले के सभी धर्मगुरुओं व गणमान्य नागरिकों से कोरोना वायरस को हराने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए अपने-अपने स्तर से अपील भी करें और धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर के जरिए इसका बृहद प्रचार-प्रसार करें। कहा कि हमारा देश इस बीमारी का डटकर सामना कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बीमारी जाति-धर्म देखकर नहीं आती है, यह सिर्फ ऐसे लोगों को परेशान करती है, जो लापरवाह होते हैं। इसलिए ऐसे किसी भी आयोजन को अंजाम न दें, जिसमें भीड़ इकट्ठा हो। हम सब देशवासी मिलकर कोरोना से जीतेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए गरीब कल्याण पैकेज व कोरोना केअर फंड आदि की व्यवस्था की है। इस दौरान महंत तुला गिरि, शहर काजी मोहम्मद आफाक़ हुसैन, पास्टर राजेंद्र नथानियल, सरदार जसपाल सिंह, शरद तिवारी दाऊ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें