फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दक्षिण कोरिया के दल के साथ बच्चों ने किया डांस

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। तहसील चरखारी के स्वामी शांतानंद सरस्वती विद्या मंदिर काकुन में चल रहे भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री ग्रुप के अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में रविवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने दक्षिण कोरिया दल के सदस्यों के साथ के-पॉप डांस किया। बुंदेलखंड के बच्चों की प्रतिभा देखकर विदेशी मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई। योग प्रशिक्षकों ने भारतीय विद्यार्थियों के साथ दक्षिण कोरियाई मेहमानों को भी विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम व सांस्कृतिक गतिविधियां हुईं। स्कूली बच्चों ने के-पॉप संगीत पर उत्साह से नृत्य किया। विदेशी मेहमानों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर प्रशंसा की। विद्यालय में रिले रेस समेत विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कोरियाई दल में शामिल यून माल सून, जिन ईउन जू, जुंग सनक्यू, किम मियोंग, ली सीउनग्रेईओल, सियोजोंग सून, हान सुनजा, कोह ह्योक्योओंग और सोन्ग ह्यून संग ने बुंदेलखंड की संस्कृति और परंपराओं को नजदीक से देखा और इसको लेकर जानकारी हासिल की। इस मौके पर निदेशक मयंक त्रिपाठी, प्रधानाचार्य कुलदीप मिश्रा, शिक्षिका दीप्ति तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें