फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूहों का गठन न होने पर केंद्रीय टीम खफा

Sun, 02 Apr 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महोबा
विज्ञापन
मनरेगा कार्यों का सत्यापन करती केंद्रीय टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। सांसद आदर्श गांव पिपरामाफ में केंद्रीय टीम ने मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की जानकारी ली। इसके अलावा स्थलीय सत्यापन किया। गांव में स्वयं सहायता समूहों का संचालन न होने पर टीम ने कड़ी नाराजगी जताई।दिल्ली से आए नेशनल लेवल मानीटरिंग प्रभारी लल्लन पाठक व विमल किशोर ने खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार के साथ ग्राम पिपरामाफ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। टीम ने मनरेगा मजदूरों के जॉब कार्ड धारकों से कार्यों का मिलान किया। 
विज्ञापन


साथ ही पूछा कि मनरेगा से कार्य हो रहे हैं या नहीं। मनरेगा से कार्य न होने पर टीम ने कड़ी नाराजगी जताई। टीम ने इंद्रा आवास, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन की जानकारी ली। गांव में स्वयं सहायता समूह का गठन न किए जाने पर टीम ने खंड विकास अधिकारी को हिदायत देकर समूहों का गठन करने के निर्देश दिए जिससे लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा सके। टीम ने वाटर सेट योजना निर्माण के मौके पर जाकर सत्यापन किया।  कार्य की गति धीमी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। टीम के लल्लन पाठक ने बताया कि पूरी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी कामता प्रसाद, तकनीकी सहायक रिजवान अहमद, ग्राम प्रधान घसीटा अनुरागी, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें