फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चालक को झपकी आने से कार पेड़ से टकराई, दंपती की मौत

Wed, 04 Jun 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर कैमाहा के पास बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती की मौके पर मौत हो गई जबकि बहन-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। दुर्घटना के समय कार की रफ्तार 80 किमी. प्रतिघंटा बताई जा रही है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर के किशनगढ़ निवासी सतीश खरे (54) अपनी पत्नी रश्मि खरे (50), बहनोई रमाकांत श्रीवास्तव (52) निवासी शांतिनगर छतरपुर और बहन संगीता (51) के साथ कार से धर्मनगरी चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन करने गए थे। सुबह करीब पांच बजे सभी लोग कार से घर लौट रहे थे। तभी हाईवे पर कैमाहा के पास कार चला रहे सतीश को नींद आ गई। इससे कार गलत साइड में जाकर सड़क किनारे लगे महुआ के पेड़ से टकरा गई।
दुर्घटना के बाद चीख-पुकार सुन लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। सतीश खरे और उसकी पत्नी रश्मि खरे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि रमाकांत और संगीता की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि चालक को झपकी आने से कार गलत साइड में आकर पेड़ से टकराई। इससे हादसा हुआ। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें