फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

Sat, 26 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
मंडी परिसर में धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति चरखारी में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने नोट बंदी से गरीबों और किसानों को हो रहीं दिक्कतों का समाधान कराने की मांग की। धरने में बैठे पूर्व मंत्री धूराम चौधरी ने कहा कि नोट बंदी से मध्यम, गरीब और किसान
विज्ञापन


परेशान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नोट बंदी की है। बैंकों के बाहर लंबी लंबी लाइनें लगी हैं लेकिन बैंक प्रबंधन नोट न होने की तख्ती लगाए है। जिससे आम जनता परेशान है।महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नफीसा अली ने कहा कि 500 व 1000 के नोटों को बंद हुए 17 दिन हो

गए। लेकिन, बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन लगी है। उन्होंने मोदी सरकार को गरीब व किसान विरोधी बताया। धरने में जिला महासचिव तुलसीदास राजपूत, नगर अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, खेमचंद्र, लियाकत अली, तौफीक खान, जयराम अवस्थी, महिपाल सिंह सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें