फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में दिया पर्यावरण, स्वच्छता का संदेश

Thu, 14 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसएस शिविर में छात्र छात्राओं कोे पर्यावरण, प्रदूषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प दिलाया गया। आयोजित गोष्ठी में सूखा के हालात पर चर्चा करते हुए पर्यावरण संतुलन में सहायक प्राकृतिक संपदा की रक्षा और स्वास्थ्य समाज की स्थापना के लिए स्वच्छता का वातावरण बनाए रखने की जरूरत बताई गई।
विज्ञापन

खरेला के बाबू रामेश्वर सिंह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने तीसरा एक दिवसीय शिविर यज्ञ स्थल पूछा में लगाया। कार्यक्रम अधिकारी इशांत श्रीवास्तव के निर्देशन पर आयोजित गोष्ठी में प्राचार्य डा. आर वी सिंह ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण मानव जीवन के लिए घातक है। उन्होंने अधिक से अधिक पौध रोपण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक कर छात्र- छात्राएं स्वास्थ्य समाज की स्थापना के लिए आदर्श पेश कर सकते है। शिविर के दौरान छात्र छात्राओं ने प्रथम चरण में यज्ञ स्थल पर साफ सफाई अभियान चलाया। स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय में बच्चों को ज्ञानवर्धक जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें