फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गोरखगिरि की परिक्रमा लगा बुंदेलों ने की बेहतर बारिश की कामना

Wed, 28 May 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ज्येष्ठ अमावस्या पर मंगलवार को बुंदेलों ने रामधुन के साथ गोरखगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई। इस दौरान पांच किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग में विराजमान सभी देवी-देवताओं से बुंदेलखंड में अच्छी बारिश कराने की प्रार्थना की। ताकि, यहां सूख रहे जलस्रोतों को संजीवनी मिल सके।
विज्ञापन

इस दौरान दिलीप जैन ने कहा कि वनवास के दौरान जब भगवान राम चित्रकूट में रहते थे तो अक्सर यहां भी आते थे। गोरखगिरि के ऊपर स्थित सीता रसोई इसका प्रमाण है। प्रवीण चौरसिया ने कहा कि गुरू गोरखनाथ ने 11वीं-12वीं शताब्दी में यहां तपस्या की। उन्हीं के नाम इस पर्वत का नाम गोरखगिरि पड़ा। इस मौके पर गयाप्रसाद, सिद्धे, अवधेश गुप्ता, महेंद्र चौरसिया, गुमान अनुरागी, प्रहलाद पुरवार, प्रवीण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें