फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान नंबरों पर साझा न करें निजी जानकारी: एसआई

Wed, 28 May 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआ में समर कैंप में छात्र-छात्राओं को बैंकिंग कार्यप्रणाली व साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। बताया कि साइबर अपराध से बचने का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। अनजान नंबरों पर निजी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन

कैंप प्रभारी शिखा राणा और सह प्रभारी डॉ. सुनैना के निर्देशन में समर कैंप की शुरुआत प्राणायाम व योगाभ्यास से हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा महोबकंठ के बैंक मित्र नीरज तिवारी ने छात्र-छात्राओं को बैंकिंग कार्यप्रणाली, खाता खोलने में प्रयुक्त होने वाले दस्तावेजों, जमा-निकासी संबंधी वाउचर व बैंकिंग की अन्य सुविधाओं की जानकारी दी।
दूसरे सत्र में महोबकंठ थाने के उप निरीक्षक मनोज तिवारी ने साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। कहा कि साइबर अपराधी लोगों को विभिन्न तरीकों से झांसा देकर उनका धन हड़प लेते हैं। इससे बचने का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। यदि लगता है कि आप साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं तो आप सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अवगत कराएं। इस मौके पर प्रधानाचार्य भानु प्रताप, सतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें