महोबा। कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाओं में दबंगों ने युवती समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने सात पर मुकदमा दर्ज किया है।
बरीपुरा गांव निवासी शिवकुमारी पुत्री कमतू अहिरवार का पड़ोस में ही विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। तीन लोगों ने शिवकुमारी को पीटकर घायल कर दिया। बीचबचाव में परिजनों को भी चोटें आईं। शिवकुमारी की तहरीर पर पुलिस ने रविंद्र कुमार, धीरेंद्र व शानू पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। घायलों को डाक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दूसरी घटना कोतवाली के ग्राम दड़हटमाफ में हुई। यहां के निवासी रविकुमार पुत्र बस्सी रैकवार का गांव में ही पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। दबंगों ने लाठी डंडे से उस पर हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव में रविकुमार के चाचा को भी दबंगों ने पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धम्मू रैकवार, दिब्बू रैकवार, कालीचरण व सुुुरेंद्र रैकवार के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।