फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: युवक की हत्या कर शव तालाब किनारे फेंका

Wed, 24 Sep 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ढिकवाहा गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव भैरवा तालाब के किनारे पड़ा मिला। हाथ-पैर रस्सी से बंधे होने और सिर पर गंभीर चोट के निशान होने से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों ने युवक के शरीर के कुछ हिस्से को जलाने का भी प्रयास किया। सूचना पर अपर एसपी, सीओ व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंच जांच की।
विज्ञापन

ढिकवाहा गांव के ग्रामीण सुबह जब खेतों की ओर गए तो भैरवा तालाब के किनारे 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने सूचना थाना श्रीनगर पुलिस को दी गई। अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ चरखारी दीपक दुबे व थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। तालाब किनारे फेंके गए युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे मिले। सिर पर गंभीर चोट होने से आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने युवक की बंधक बनाकर हत्या की और पेट्रोल डालकर शव जलाने की कोशिश की।
अपर एसपी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रत्येक बिंदु पर जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें