फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बोर्ड ने भेजे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंक पत्र

Tue, 03 Jun 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 22,318 अंक पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेज दिए गए। कार्यालय में अंक पत्रों का मिलान का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इन्हें संबंधित स्कूलों को भेज जाएगा। ताकि, बच्चों को अंक पत्र वितरण का काम शुरू हो सके।
विज्ञापन

शिक्षण सत्र 2024-25 में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 11,766 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 11,128 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे जबकि 9947 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। हाईस्कूल में जिले का परिणाम 89.39 फीसदी रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में 10,552 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें से 10,225 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 8,211 ने परीक्षा पास की। इंटरमीडिएट में 80.30 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षार्थियों के अंक पत्र डीआईओएस कार्यालय भेज दिए गए हैं। सोमवार से कर्मचारियों को लगाकर अंक पत्रों का मिलान करने का काम शुरू कर दिया गया है। अब जिले में संचालित हाईस्कूल व इंटर कॉलेज को यह अंक पत्र भेजे जाएंगे। उधर, डीआईओएस राघवेंद्र सिंह का कहना है कि स्कूलों के माध्यम से छात्रों को अंक पत्रों का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें