हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में तेजरफ्तार बाइक असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से युवक के सिर में गंभीर चोटें आई। वही अन्य घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना कबरई के ग्राम सुरहा निवासी कल्लू सेन (20) पुत्र रामकृपाल शुक्रवार को बाइक से महोबा आ रहा था। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में बाबा ढाबा के पास बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई।
इससे कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई और सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। दूसरी घटना में कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला हटवारा निवासी आनंद 22 पुत्र इंद्रजीत शुक्रवार को बाइक से शहर आ रहा था। रास्ते में बाइक फिसलने से वह घायल हो गया। श्रीनगर निवासी भूपेंद्र 28 पुत्र फूलचंद्र व अन्नया 12 पुत्री भूपेंद्र सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सभी को लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।