फोटो 23 एमएएचपी 17 परिचय-कार्यक्रम में मयूर नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में चल रहे ऐतिहासिक गोवर्द्धन्नाथजू मेले का बॉलीवुड नाइट के साथ रंगारंग समापन हुआ। हिलियंस ग्रुप के कलाकारों ने फिल्मी गीतों के साथ नृत्यकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दमादम मस्त कलंदर... गीत की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे।
कार्यक्रम में राजा जैक्शन और उनके साथी कलाकारों ने मयूर नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। श्याम खड़े हैं मोर मुकुट सजाएं, बंसी की धुन में सारा जग झूम जाए... गीत पर दी गई प्रस्तुति खासी सराही गई। इसके बाद हिलियंस ग्रुप आरकेस्ट्रा पार्टी कानपुर के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। एकल व युगल गीत के माध्यम से गायकों ने सुर और संगीत की महफिल सजाई। दर्शकों की फरमाइश पर भी फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां हुईं। कलाकारों ने जब जिमी जिमी, आजा आजा... गाने की प्रस्तुति दी तो दर्शक झूम उठे। गीत गायन के साथ ही मंच पर महिला कलाकारों ने नृत्य किया तो उनकी प्रस्तुतियां देखती ही बनीं। इसके बाद पुरानी फिल्मों के गीत भी प्रस्तुत किए गए। मेला मंच पर कार्यक्रम के अंतिम दिन दर्शकों की भारी भीड़ जुटी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा, प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा, ईओ अमरजीत आदि मौजूद रहे।
फोटो 23 एमएएचपी 17 परिचय-कार्यक्रम में मयूर नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
फोटो 23 एमएएचपी 17 परिचय-कार्यक्रम में मयूर नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद