फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: एटीएस ने जिले के सभी 21 मदरसों से बच्चों व स्टॉफ का मांगा ब्योरा

Thu, 20 Nov 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही नए-नए बिंदुओं की पड़ताल तेज हो गई है। अब एटीएस की नजर जिले के मदरसों पर गई है। एजेंसी ने अल्पसंख्यक विभाग से सभी मदरसों का विस्तृत ब्योरा मांगा है। जिसमें नाम, पता व मोबाइल नंबर भी मांगे गए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मदरसा संचालकों को पत्र भेजकर शीघ्र ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में सरकार से मान्यता प्राप्त 21 मदरसे संचालित हैं। इनमें से मकनियांपुरा व भटीपुरा स्थित मदरसे को सरकारी अनुदान मिलता है। मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर एटीएस इकाई प्रयागराज ने पत्र भेजकर जिले में संचालित मदरसों की जानकारी मांगी है। जिसमें मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों, उनके अभिभावकों, अध्यापकों, प्रबंधकों व मौलवियों के नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ उनकी गतिविधियों से संबंधित जानकारी का ब्यौरा मांगा गया है। आदेश के बाद से मदरसा संचालक जानकारी एकत्र करने में जुट गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महेंद्र प्रताप ने बताया कि जिले में 21 मदरसे संचालित हैं। इनमें से दो मदरसों को सरकारी अनुदान मिलता है। सभी को एटीएस का पत्र भेजकर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। इस संबंध में शासन से अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। एटीएस के पत्र पर मदरसों का ब्योरा मांगा जा रहा है। ब्यौरा एकत्र होते ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें