फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तलवारें लेकर निकली बेटियां

Thu, 20 Nov 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 19 एमएएचपी 20 परिचय-म​णिक​र्णिका यात्रा में शामिल रानी लक्ष्मीबाई की झांकी। संवाद
विज्ञापन
महोबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बुधवार को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य मणिकर्णिका यात्रा निकाली गई। यात्रा में बेटियां तलवार लेकर चलती रहीं। रथ पर सवार महारानी लक्ष्मीबाई की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू हुई मणिकर्णिका यात्रा डाकघर, ऊदल चौक, मुख्य बाजार, खनगा बाजार, तहसील चौराहा व आल्हा चौक होते हुए गुजरी। यात्रा में बेटियों के शौर्य, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा प्रदर्शन हुआ। जिसमें हर किसी को झांसी की रानी की वीरता की याद दिला दी। यात्रा में नारी शक्ति का उत्साह देखते ही बना। जगह-जगह लोगों ने यात्रा में शामिल महिलाओं को जलपान कराया। इस मौके पर विभाग संयोजक शिवम विश्वकर्मा, निर्भय प्रताप सिंह, कृष्णा सिंह, वैभव तिवारी, प्रियंका त्रिवेदी, वैष्णवी, प्रियांशी आर्या, ज्योति चतुर्वेदी, कान्हा तिवारी, खुशबू आदि मौजूद रहे।

फोटो 19 एमएएचपी 20 परिचय-मणिकर्णिका यात्रा में शामिल रानी लक्ष्मीबाई की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें