फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रशासन ने डोर-टू-डोर कराई आवश्यक सामग्री की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लॉकडाउन के चलते किसी भी तरह की असुविधा न हो इस गरज से जिला प्रशासन ने आम आदमी को डोर-टू-डोर घरेलू और खाद्यान्न सामग्री भेजने की व्यवस्थाएं कर ली हैं। शहर में करीब एक दर्जन पिकअप लोडरों में खाद्यान्न सामग्री मोहल्लों में भेजी जा रही है। जहां पर लोग जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। गुरुवार को लोगों को घर बैठे सब्जी व अन्य सामग्री मिली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य ने शहर में एक दर्जन पिकअप लोडरों गाड़ी से जरूरत के सामान की सप्लाई कराई। वहीं किराना व्यापार मंडल ने मोहल्ला समदनगर, लंघानपुरा जाकर किराना का सामान उचित मूल्य कर बांटा गया। जिसमें व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सेवक नंदवानी, किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष रामजी गुप्ता, उपाध्यक्ष बॉबी साहू, कन्हैया, संजय, विजय साहू मौजूद रहे।
ये सामान की कराई गई वाहनों से सप्लाई
-आलू, प्याज, लहसुन के अलावा हर तरह की सब्जी।
-साबुन, सोडा, आटा, चावल, दाल और ड्राई फूड।
-ब्रेड, अमूल्य दूध, हल्दी, धनिया, मिर्चा, तेल, शक्कर, चाय पत्ती सहित अन्य खाद्यान्न सामग्री।
जिला पूर्ति अधिकारी सत्यप्रकाश शाक्य ने कहा कि रोजमर्रा की सामग्री की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रत्येक घर में खाने की सामग्री पहुंच सके, इसके लिए जिला पूर्ति विभाग ने टीम गठित कर दी है। सब्जी विक्रेताओं और किराना विक्रेताओं का रजिस्ट्रेशन कराकर उनके द्वारा वाहनों में सामान लदवाकर घर-घर भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें