फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस ने दिखाई सख्ती, सड़कें रहीं सूनी

विज्ञापन
मेडिकल दुकानदार इस तरह कर रहा कोरोना से बचाव - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। लॉकडाउन के दूसरे दिन भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने सख्ती कर सड़कों पर घूमने वाले लोगों को खदेड़ दिया। काजी-ए-शहर चरखारी ने जुमे की नमाज घरों में अदा करने का हुक्म जारी किया। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने गुरुवार को खाद्यान्न खरीदने के लिए किराना दुकानदारों को 12 बजे से 2 बजे तक दुकानें खोलने की छूट दी। डीएम स्वयं गाड़ी में बैठककर घरों से न निकलने की अपील करते रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद लोग घरों में दुबके हुए हैं। पुलिस का भय साफ दिखाई दे रहा है। शहर में जुटने वाली मजदूरों की भीड़ भी अब नहीं आ रही है। मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपने को और ग्राहकों को सुरक्षित रखने के लिए दुकान को कांच से ढक लिया है और दुकान के एक मीटर आगे डोरी बांध दी है। जिससे कोई पास नहीं आ सके। कांच में हाथ डालने भर की जगह बनाई है। जहां से दवा देने और पैसे लेने का सिस्टम बना हुआ है। शहर के आल्हा चौक, ऊदल चौक, हवेेेेली दरवाजा, मदीना मस्जिद चौराहा, सुभाष चौक, बजरंग चौक सहित विभिन्न चौराहों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जो दिन रात सड़कों पर निकलने वालों को लौटा रहे हैं। बिना काम के घूमने वाले लोगों को खदेड़ा जा रहा हैं। डीएम और एसपी ने समूचे जिले में घूमकर जायजा लिया। रेलवे स्टेशन महोबा पर पहली दफा ऐसा सन्नाटा देखने को मिल रहा है।
महंगी सामग्री बेचने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
कुलपहाड़। राशन और सब्जी की दुकानों पर बड़ी कीमत पर सामान बेचने की शिकायत मिलने पर एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस ने मॉनीटरिंग करते हुए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही टीम बनाकर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सब्जी और किनारा का सामान दोगुनी कीमत पर बेचे पर एसडीएम को मिली शिकायतों पर 12 से दो बजे तक दुकानें खुलवाई और निर्धारित मूल्य पर सामान बेचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जुमे की नमाज घरों में करें अदा
चरखारी। कोरोना वायरस से लोगों को निजात दिलाने के लिए काजी-ए-शहर मौलाना शकील अहमद रिजवी ने लोगों को पैगाम देते हुए जामा मस्जिद से एनाउंस किया कि इस बीमारी से बचाव के लिए मस्जिदों में भीड़-भाड़ न बढ़ाकर घर में ही पांच वक्त की नमाज पढ़े। उन्होंने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब ने फरमाया था कि अगर आपकी जानको खतरा है या जोरदार बारिश हो रही है तो आप घर पर नमाज अदा करें। उन्होंने कहा कि मस्जिदों में केवल पांच लोग की नमाज पढ़े। जुमे की नमाज भी घरों में अदा करें। जिससे इस महामारी से सबको को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें