फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की भूमि में बोई गई फसल को प्रशासन ने कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। बेलासागर तालाब की जमीन पर सौ बीघा में अवैध तरीके से बोई गई सब्जी व पिपरमेंट की फसल को तहसील प्रशासन ने ट्रैक्टर व जेसीबी से नष्ट कराया। कुछ कब्जाधारकों को फसल हटाने के लिए दो दिन का समय दिया है। इस दौरान प्रशासन ने दोबारा फसल बोने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक तालाब से अवैध कब्जा हटवाने के लिए उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ सुथान अब्दुल्ला शुक्रवार को राजस्व व पुलिस विभाग की टीम के साथ तालाब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जेसीबी व चार ट्रैक्टरों से तालाब में अवैध ढंग से बोई गई सब्जी व पिपरमेंट की फसल को नष्ट कराया गया।
एसडीएम व तहसीलदार ने कुछ देर स्वयं ट्रैक्टर चलाया। जिससे कब्जा धारकों में हड़कंप मच गया। टीम को देखकर कुछ लोग अपने खेतों से खिसक गए। सब्जी की फसल बोए रैक्वार समाज के लोगों की आरजू-मिन्नत पर एसडीएम ने दो दिन का समय सब्जी तोड़ने का दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कब्जाधारकों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा तालाब की भूमि पर कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान टीम ने खेतों की सिंचाई के लिए रखी मशीनें जब्त कर लीं लेकिन ग्रामीणों की मांग पर मशीनें वापस करते हुए दोबारा मिलने पर सीज करने की चेतावनी दी।
इस मौके पर तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, राधेश्याम गौड़, लेखपाल रमेश यादव, रेनू साहू, अशोक विश्वकर्मा, कोतवाली प्रभारी श्याम प्रताप पटेल, चौकी प्रभारी अनमोल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें