कबरई (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेललाइन में एक युवक का ट्रेन से कटा शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा कबरई के सुभाषनगर निवासी मैयादीन प्रजापति के पुत्र रामलाल (35) का शव कबरई स्टेशन के पास रेललाइन में ट्रेन से कटा पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है।
मृतक शादीशुदा था और तीन बच्चे भी है। डेढ़ वर्ष पहले मृतक के छोटे भाई की पत्नी ने आग लगाकर जान दे दी थी। घटना में मासूूम बच्चे की भी मौत हुई थी। इस घटना के दस दिन बाद पति की भी बीमारी से मौत हो गई थी। डेढ़ वर्ष के अंदर एक ही घर चौथी मौत होने से परिजनों कोहराम मचा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। (संवाद)