फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पुलिस गिरफ्त से भागा सास की हत्या का आरोपी नौ दिन बाद गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव में सास की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस गिरफ्त से भागे आरोपी को नौ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चे के साथ मायके गई थी। वहां से वह लापता हो गई। उसे लापता करने में सास का हाथ था। इसी के चलते उसने सास की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

बिलवई गांव निवासी श्यामवती 23 मार्च की दोपहर खेत पर चने की फसल काटने गई थी। वहां वह अचेत अवस्था में मिली थी। शुरुआती दौर में परिजन सांप के डंसने से हालत बिगड़ने की आशंका जताते हुए जिला अस्पताल लाए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीने में घाव होने और खून निकलने पर आशंका हुई। एक्सरे में शरीर में गोली के छर्रे पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। बेटे नीरज ने बताया कि उसकी बहन अपने बेटे के साथ मायके आई थी। इसके बाद में वह लापता हो गई। इसी बात को लेकर उसका जीजा जान से मारने की धमकी दे रहा था और जीजा ने ही हत्या की है।



परिजनों के आरोप पर पुलिस 24 मार्च को सास की हत्या के मामले में दामाद गोलू निवासी अमरगंज चरखारी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए कोतवाली महोबा लाई थी। रात के समय आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। मृतका के बेटे नीरज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गोलू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने हत्या के आरोपी गोलू को करिया पठवा महोबा के पास पकड़ा। जिसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें