फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मंदिर क्षतिग्रस्त करने पर तनाव, पुलिस ने कराया शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के गौड़ बाबा मंदिर के एक स्थान को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

कस्बे के बेलाताल मार्ग पर स्थित गौड़ बाबा मंदिर में सोमवार की देर शाम कुछ अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस ने जांच की। इस दौरान मंदिर को क्षति पहुंचाने वाले लोगों से पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षतिग्रस्त स्थल का दोबारा निर्माण कराने, मूर्ति की पूजा-अर्चना साथ नई स्थापना कराने आदि की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह का कहना है कि दो पड़ोसी लोगों के बीच आपसी कहासुनी और मामूली विवाद के दौरान गौड़ बाबा स्थल के एक हिस्से को क्षति पहुंचाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराया गया। क्षतिग्रस्त स्थल की क्षतिपूर्ति व मरम्मत कराए जाने पर भी सहमति बनी है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें