फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत दस घायल, तीन रेफर

Tue, 04 Nov 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानोंं पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत 10 लोग घायल हो गए। कोतवाली चरखारी के धनुषधारी निवासी आरिफ (16) रविवार की शाम बाइक से साथी इसरार (15) व अमन (14) के साथ अक्ठौंहा गांव स्थित पीर पहाड़ियन जा रहा था। तभी अस्थौन मोड़ पर सामने से आई दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक में सवार गोरखा निवासी कमलेश (55) और उसकी पत्नी उत्तरा (50) को भी गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया। घायल आरिफ ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में सभी को चोटें आईं। इसी तरह काेटरा निवासी अशोक, बारीगढ़ निवासी सुनील, बेलाताल निवासी शोभा, लवकुशनगर निवासी अजय व शांति अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां शांति, शोभा और अशोक की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें