फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण की दोनों डोज लगवाने वाले योद्धा सम्मानित

विज्ञापन
लकी ड्रा के विजेताओं को पुरस्कृत करते डीएम सत्येंद्र कुमार - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कोविड टीकाकरण के प्रथम फेज में हेल्थ केयर वर्कर एवं द्वितीय फेज में फ्रंटलाइन वर्कर के ऐसे लाभार्थी जिन्होंने टीकाकरण की दोनों खुराक ली, उन्हें जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को कार्यक्रम आयोजन किया गया। लकी ड्रा के आधार पर कोविड वैक्सीन के (विजेता) लाभार्थी करुणेंद्र प्रताप सिंह, ठाकुरदास, शेख अब्दुल एवं मिथिलेश कुमार को डीएम ने पुरस्कृत किया। डीएम ने कहाकि इस समय कोरोना तेजी से फैल रहा है, ऐसे में बेहद सावधानी की जरूरत है। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार निर्धारित शारीरिक दूरी का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का कोविड वैक्सीनेशन 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विशेष टीका उत्सव मनाया जाएगा। उम्र सीमा के अंदर आने वाले लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना टीकाकरण जरूर करवाएं। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, सीएमओ डॉ. एमके सिन्हा, सूचना विभाग से इबादत हुसैन, चिकित्सक, कर्मचारी व कोरोना वैक्सीन के लाभार्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें