फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल उपाध्यक्ष समेत सात पदाधिकारी भाजपा से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पंचायत चुनाव में प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज कई भाजपा पदाधिकारियों ने बगावत कर निर्दलीय ताल ठोंक दी है। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए मंडल उपाध्यक्ष समेत सात पदाधिकारियों को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने की है।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव का मतदान होगा। दो अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जिला की सभी 14 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। सूची में नाम शामिल न होने पर कई पदाधिकारियों ने निर्दलीय नामांकन कर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने पदाधिकारियों के चुनाव लड़ने के मामले को पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लिया और प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हरीसिंह वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल रैकवार, पुष्पेंद्र नायक, लायक सिंह परिहार, नरेंद्र कुमार मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष श्रीनगर छत्रपाल सिंह राजपूत व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अरविंद नायक को अनुशासनहीनता के आरोप में छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। उन्होंने बताया कि पांच पदाधिकारी स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि लायक सिंह का पुत्र और अरविंद नायक की पत्नी चुनाव लड़ रही है। जिनके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें