फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में ले जाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। रिश्तेदारी में ले जाने के बहाने चचेरे भाई ने अपने मित्र के साथ किशोरी को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने के बाद खेत में काम कर रहे आसपास के किसान दौड़ पड़े। किसानों को आता देख दोनों युवक भाग खड़े हुए। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर भतीजे समेत दो युवकों के खिलाफ थाना खन्ना में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

थाना मटौंध के एक गांव निवासी किशोरी घर पर मां के पास थी। तभी उसका चचेरा भाई विजय अहिरवार उसके घर आया और चचेरी बहन को रिश्तेदारी में ले जाने की बात कहकर थाना खन्ना के ग्राम पचपहरा में एक खेत में ले गया। वहां पहले से उसका मित्र शुगरा मौजूद था। विजय ने अपने मित्र के साथ किशोरी को खेत में ही पटक दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर खेतों में कटाई और मड़ाई कर रहे किसान दौड़ पड़े। तभी दोनों युवक भाग खड़े हुए। किशोरी ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। पिता ने बेटी के साथ थाना खन्ना पहुंचकर विजय अहिरवार और शुगरा के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉस्को के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें