फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रदर्शनी देखने गया किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रदर्शनी देखने गया किशोर लापता हो गया। शहर के मोहल्ला नयापुरा नैकाना निवासी शंकर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की शाम सात बजे उसका 14 वर्षीय बेटा करन डाकबंगला में लगी प्रदर्शनी देखने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात जब बेटा वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोर की खोजबीन कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

-

खलिहान में बने कमरे से 30 बोरी गेहूं चोरी
महोबा। खलिहान में बने कमरे से एक किसान का 30 बोरी अनाज चोरी हो गया। थाना श्रीनगर के अतरारमाफ गांव निवासी सुरेंद्र कुमार अहिरवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके खलिहान में बने कमरे में 30 बोरी गेहूं रखा था। अज्ञात चोर रात में ताला तोड़कर अनाज चोरी कर ले गए। साथ ही गांव के राज सिंह के खेत में बने कमरे से सबमर्सिबल, एंगल व सिंचाई के अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चार लोगों पर अनाज और उपकरण चोरी करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रमोद, दीपक, धीरेंद्र व भूरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें