कस्बा कबरई के मोहल्ला बघवा से 16 घ्ंाटे से लापता किशोर का शव पानी से भरे गड्ढ़े में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मोहल्ला बघवा निवासी कन्हैया 11 पुत्र स्व. बसंता अनुरागी सोमवार की शाम करीब 5 बजे घर से लापता हो गया था। देर शाम तक
कन्हैया के घर वापस न लौटने पर परिजनों को आशंका हुई। गांव में तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नही चला। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो सूर्यवंशी क्रेशर के पास पानी से भरे गड्ढ़े में किशोर का शव उतराता देख उनके होश उड़ गए। घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई। लोगों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष कबरई अमित भडाना व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आशंका जताई जा रही कि नहाते समय गड्ढ़े में पानी अधिक होने से कन्हैया की डूब कर मौत हुई है।