शिक्षक विधायक को ज्ञापन देते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याएं सदन में उठाई जाएंगी। शिक्षकों के अधिकार उन्हें हर हालत में दिलाएंगे। शिक्षक विधायक बुधवार को राजकीय इंटर कालेज के सभागार में शिक्षकों को संबोधित कर रहे थेे।
इलाहाबाद झांसी क्षेत्र के शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हें कई जगह बदइंतजामियां मिलीं। इससे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने में शिक्षकों को दिक्कत हो रही थी। राजकीय इंटर कालेज के सभागार में उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।
शिक्षक अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहें। पुरानी पेंशन पाने के लिए संघर्ष करना होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रणविजय सिंह, मंत्री मिथलेश पांडेय प्रांतीय सदस्य लखनलाल लोधी, प्रेमचंद्र अनुरागी, किशोर चौबे अखिलेश नारायन द्विवेदी, ललित सक्सेना, शिवकुमार राजपूत, जगदीश, मुकुंदलाल तिवारी, सरगम खरे, मूलचंद्र निगम, विश्वनाथ त्रिपाठी, विपुल सहित तमाम शिक्षकों ने विधायक को ज्ञापन देकर समस्याएं बताईं।