शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि टीचरों का अहित करने वाली सरकाराें के विरुद्ध बिगुल फूंकने से पीछे नहीं रहेंगे। टीचरों के हित के लिए हमेशा संघर्ष किया है। लंबित मांगाें को जल्द पूरा कराया जाएगा
शिक्षक विधायक शुक्रवार को श्री काशी प्रसाद इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने टीचरों से एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि हक के लिए हमेशा संघर्ष करना चाहिए। ज्यादातर लंबित मांगें पूरी कराई गई हैं।
सेवा प्रोन्नति और अवशेष देयकाें संबंधी मामलों पर गंभीरता से विचार किया गया है। कहा कि प्रदेश सरकार से व्यावसायिक शिक्षकाें को पूर्णकालिक शिक्षक बनाने की मांग की गई है।
मंडलीय मंत्री विमलेश पांडेय और केपीआई खरेला के प्रबंधक राधेलाल गुप्ता ने विद्यालय की स्थायी संपत्ति पर अतिक्रमण रोकने के लिए प्रदेश स्तर पर शासनादेश पारित कराने की मांग की। अधिवेशन में रणधीर सिंह गौर, पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, जिला मंत्री राजेंद्र पटेल, जगदीश पटैरिया ने विचार रखे।
इस मौके पर शिक्षक विधायक ने विद्यालयों की प्रतियोगिता में मंडल और जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र खुशनूर, पुष्पेंद्र, रामजी गुप्ता, भारत पांडेय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान मिथलेश पांडेय, विपुन भाखरी, ललित सक्सेना, रमेश वर्मा, लाल सिंह सहित सैकड़ों टीचराें ने हिस्सा लिया। संचालन महेंद्र कुमार ने किया। केपीआई के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार ने आभार व्यक्त किया।
गया प्रसाद अध्यक्ष औैर जयप्रकाश बने जिला मंत्री- खरेला (महोबा) माध्यमिक शिक्षक संघ अधिवेशन के दौरान हुए संघ के चुनाव में गया प्रसाद त्यागी माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।
जिला मंत्री पद पर जयप्रकाश अनुरागी (कुलपहाड़) को निर्विरोध चुना गया। यह चुनाव निर्वाचन अधिकारी झांसी के नरेंद्र पस्तौर की देखरेख में हुआ।