फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में तीन दिवसीय प्रतीकात्मक आंदोलन चल रहा है। मंगलवार को सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने नियमित रूप से शिक्षण कार्य करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

गोहांड ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश राजपूत ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता से पूर्व से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। शिक्षण कार्य में निष्ठा से लगे शिक्षकों के साथ यह अन्याय है। सरकार शिक्षकों को आंदोलन के लिए बाध्य कर रही है। ब्लॉक मंत्री असलम इकराम ने कहा कि यह प्रदर्शन सम्मान, अधिकार और न्याय की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है। शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य, परीक्षा ड्यूटी, बीएलओ ड्यूटी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें