फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 10 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 08 Jul 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मंगलवार को 10 सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार विकास कुमार को सौंपा। जिसमें विद्यालयों को मर्ज करने की प्रक्रिया तत्काल रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णचंद्र तिवारी, कार्यकारी जिला मंत्री हरनारायण अनुरागी के नेतृत्व में शिक्षक कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि एक अप्रैल 2005 व उसके बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। परिषदीय विद्यालयों में चल रही मर्जर प्रक्रिया रोकी जाए और विद्यालयों को बंद न किया जाए। प्रत्येक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक की पदोन्नति और तैनाती की जाए। शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा व दस लाख रुपये के सामूहिक बीमा का लाभ दिया जाए। मृतक शिक्षकों के ऐसे आश्रित जो बीएड और टीईटी पास हैं उन्हें शिक्षकों के पद पर नियुक्ति देकर सेवारत विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालोंं में दयाराम वर्मा, नवनीत मिश्रा, कुलदीप तिवारी, अरुण अवस्थी, नीतेश तिवारी, श्रीमित्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें