फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खेत में मिला शिक्षक का शव, सर्पदंश से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेलाताल/कुलपहाड़। कोतवाली कुलपहाड़ के महेवा गांव में मंगलवार की देर शाम शिक्षक का शव खेत में पड़ा मिला। शिक्षक की मौत सर्पदंश से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
महेवा निवासी बृजभूषण पांचाल (59) सिद्धगोपाल रिछारिया इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। मंगलवार को वह स्कूल से अवकाश लेकर खेत पर दवा का छिड़काव करने गए थे तभी उनकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर खेत पर ही गिर पड़े। शाम करीब पांच बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनके बड़े भाई संतोष उन्हें देखने पहुंचे। वहां पर शिक्षक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ कुलपहाड़ अनिरुद्ध कुमार, कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ अवधेश मिश्रा और जैतपुर चौकी प्रभारी मलखान सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। संतोष ने किसी प्रकार के आरोप नहीं लगाए हैं। बताया कि भाई दवा का छिड़काव करने के लिए खेत जाने की बात कहकर निकले थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। शिक्षक के पैर में सर्प के डसने के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें