फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर नापेंगे बच्चों की ड्रेस

Tue, 09 Aug 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
जानकारी देते बीएसए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के जनतंत्र इंटर कालेज में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक एसडीएम रामयश गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें परिषदीय विद्यालयाें में बच्चाें की संख्या बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि शासन ने रेडीमेड ड्रेसों के वितरण पर रोक लगा दी है। शासन के नए
विज्ञापन


निर्देशों के  अनुसार बच्चों की नाप टेलरों से कराई जाएगी। ताकि बच्चों की फिटिंग की ड्रेसें उन्हें मुहैया कराई जा सके। उधर, ड्रेसों के लिए तीन कोटेशन मांगे गए हैं। बैठक में एसडीएम ने कहा कि विद्यालयों के प्रधानाध्यापक घर-घर जाकर सर्वे करें और बच्चों की सूची तैयार करें। यदि कोई बच्चा प्रवेश से वंचित है तो उसका दाखिला विद्यालय में कराया जाए। बैठक में एबीएसए के अलावा जैतपुर ब्लाक के 228 शिक्षकाें ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें