डिपो में रवानगी के लिए खड़ीं बसें।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। टोल टैक्स बढ़ने के बाद से महोबा बस अड्डे से संचालित होने वाली बसों के किरये में भी इजाफा कर दिया गया है। इसका सीधा असर आम यात्रियों की जेबों पर पड़ रहा है। इसमें बांदा, मथुरा, आगरा और कौशांबी के रास्ते दिल्ली जाने वाली बसों के किराये में इजाफा किया गया है।
एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। इनमें टोल प्लाजा वाले रूटों पर संचालित होने वाली बसों का किराये में एक से दो रुपये का इजाफा किया गया है। बढ़े किराये को ईटीएम (इलेक्ट्रिॉनिक टिकटिंग मशीन) में भी अपडेट कर दिया गया है। इसके बाद बसों के परिचालक यात्रियों के बढ़ाया गया किराया वसूल रहे हैं। महोबा से बांदा के किराये पर दो रुपये, महोबा से आगरा के लिए तीन रुपये, महोबा से मथुरा के लिए चार और महोबा से कौशांबी के लिए चार रुपये बढ़ा दिए गए हैं। कौशांबी के रास्ते ही बसें दिल्ली जाती है। दिल्ली जाने वाली बसें अलग-अलग रूट की हैं। सभी रूट पर किराये में वृद्धि की गई है।
अब इस तरह देना होगा किराया (रुपये में)
रूट पहले अब रास्ते में टोल
बांदा, 68 70 01
आगरा 451 454 03
मथुरा 532 536 04
कौशांबी 674 678 04
एक अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते टोल वाले रूटों पर दो से चार रुपये तक
किराया बढ़ाया गया है। बढ़े हुए किराये को लेकर ईटीएम को अपडेट कर दिया गया है।
-हेमंत मिश्रा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक