फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रातभर मोबाइल पर की बात सुबह फंदे से लटका मिला

Sat, 31 May 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के मोहल्ला खंदिया में शनिवार की सुबह युवक का शव मकान के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। युवक देर रात तक मोबाइल पर बात करता रहा। पुलिस मोबाइल नंबरों के आधार पर घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला खंदिया निवासी दीपेंद्र सिंह (24) के माता-पिता का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। वह अपने चचेरे भाई सोनू के साथ रहता था। 20 दिन पहले 11 मई को उसके बड़े भाई जीतेंद्र की शादी हुई है। शुक्रवार की रात दीपेंद्र अपने कमरे मेंं था। देर रात तक वह मोबाइल पर किसी से बात करता रहा। सुबह जब परिजन कमरे में गए तो फंदे पर शव लटकता देखा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर परिजनों से जानकारी ली। युवक किसी से बात कर रहा था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, कस्बे में प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या किए जाने की चर्चा है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें