फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्गुरु की शरण में जाने से दूर होते हैं कष्ट: अनुरागी

Sun, 05 Oct 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के कठकुलवापुरा स्थित संत कबीर आश्रम में रविवार को अमृतवाणी समिति के तत्वावधान में सत्संग का आयोजन हुआ। समिति प्रमुख डॉ. लालचंद्र अनुरागी ने संत कबीर के दोहे तीरथ गए ते एक फल, संत मिले फल चार की व्याख्या करते हुए कहा कि तीर्थ करने से एक फल मिलता है। संतों के मिलने से चारों फल धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष मिलते हैं और सद्गुरू की शरण में जाने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

पं. हरीशंकर नायक ने रचना धूरि धरत निज शीश पर कहो रहीम केहि काज सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। कामता प्रसाद चौरसिया ने भजन करो मन चलने की तैयारी सुनाया। रामदीन अनुरागी ने भजन नौ-नौ सजो है दरबार मां भवानी, लाज राखियों दीनन की पेश की। पं. आशाराम तिवारी ने कहा कि राम नाम ही भव से पार कराने में सहायक है। साध्वी सुनीता ने कहा कि परमात्मा मनुष्य के हृदय में बैठा है। अत: मनुष्य को अपनी चेतना जगाकर ईश्वर का दर्शन करना चाहिए। इस मौके पर पं. जगदीश रिछारिया, राजाराम चौरसिया, कमलापत, लखनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें