फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दिवारी नृत्य में तगारी की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो 16 एमएएचपी 05 परिचय-कार्यक्रम में दिवारी नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। मौनिया दिवारी नृत्य प्रतियोगिता में बुंदेली लोककला और शौर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। दिवारी कलाकारों ने लाठियां भांजने के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पांच टीमों के बीच हुए मुकाबले में जनपद हमीरपुर के तगारी गांव की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। विजेता टीम को नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह ने शील्ड व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला में प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में शामिल पांच टीमों ने दो चरणों में अपनी कला का प्रदर्शन किया। कस्बे के मोहल्ला स्वामीदास के रामपाल यादव की टीम के कलाकारों ने लाठियों के ऊपर से करतब दिखाए। साथ ही शरीर के ऊपर से बाइक निकालकर दर्शकों को हैरत में डाल दिया। टिकरी की टीम ने भी अनूठे अंदाज में लाठियां भांजकर खूब तालियां बटोरीं। तगारी की टीम ने जंगी कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने तगारी की टीम को प्रथम, रामपाल यादव की टीम को द्वितीय और स्वामीदास को तृतीय स्थान दिया। सभी विजेताओं को शील्ड व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान नगर के बुजुर्ग दिवारी कलाकारों को शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत सिंह, रवींद्र मिश्रा, अतुल, लिपिक महेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

फोटो 16 एमएएचपी 05 परिचय-कार्यक्रम में दिवारी नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें