फोटो 03 एमएएचपी 15 परिचय-शहर के आल्हा चौक से निकली शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संवाद
महोबा। दृढ़ोमर वैश्य समाज सेवा समिति की ओर से शहर के एक पैलेस में प्रतिभा सम्मान व मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सुबह प्रभात फेरी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा तहसील चौराहा, मुख्य बाजार, ऊदल चौक, आल्हा चौक होते हुए गुजरी।
शोभायात्रा में मां मुक्तेश्वरी देवी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद सामान्य ज्ञान, चित्रकला और खेलकूद प्रतियोगिताओं के स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बस अग्निकांड की घटना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। समाज के राकेश गुप्ता ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर शशांक गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, राजेंद्र, रामकुमार, अचिन गुप्ता, सत्येंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।