फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरणताल निर्माण का रास्ता साफ, मिली एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। खेलों इंडिया अभियान के तहत बनने वाले तरणताल के लिए खेल विभाग ने बुधवार को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी की। इसकी सूचना भारतीय खेल प्राधिकरण को भेज दी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो आगामी वित्तीय वर्ष में 3.71 करोड़ की लागत से तरणताल का निर्माण हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल तैयार किए जाने को लेकर स्थानीय स्तर से कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण ने खेल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा था। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय सेठी की मौजूदगी में उप क्रीड़ा अधिकारी रामचंदर ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। इसकी सूचना उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व भारतीय खेल प्राधिकरण को भेज दी गई है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन ने तरणताल का डीपीआर तैयार किया है।
विज्ञापन

यह होगी व्यवस्था
तरणताल आठ लेन का होगा। इसके साथ ही पानी के फिल्टलेशन की व्यवस्था होगी। प्लांट रूम, लनर रूम, चेंज रूम, लॉबी, रेस्ट रूम आदि का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें