फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में होगा ट्रेनर, संचालन करेगी प्रबंध समिति

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने जिमनेजियम ने मशीनों के बारे में जानकारी देते क्षेत्रीय क्रीड़ा - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार जिमनेजियम हाल के संचालन के लिए जिम प्रबंध संचालन समिति बनेगी। साथ ही जिम ट्रेनर की भी नियुक्ति होगी। इसका प्रस्ताव बनाकर बुधवार को डीएम को भेज गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय सेठी ने बताया कि यह जिम प्रदेश के अत्याधुनिक जिमों में से एक है। यहां पर्याप्त स्थान और अनुकूल वातावरण है। जिम में ट्रेड मिल, प्रोस ट्रेनर, साइकिल, सोल्डर प्रैस , लैग प्रैस समेत अन्य मशीनें मौजूद हैं।
विज्ञापन

जिम प्रबंध समिति का गठन शीघ्र किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधि, संभ्रांत नागरिक और सरकारी अफसरों को शामिल किया जाएगा। जिम सुबह 5.30 से 9.00 बजे तक खुलेगा। वहीं, शाम को 4 से 7 बजे तक रहेगा। सुबह के समय 8.30 से 9.00 बजे व शाम को 6.00 से 7.00 बजे महिलाएं और दंपति यहां जिम करेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिम प्रबंध समिति ही शुल्क तय करेगी। यह शुल्क प्रदेश के बड़े शहरों के हाईटेक जिमों के शुल्क से आधा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें