महोबा। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति केे छतरपुर जाते समय महोबा में भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में कार्यकर्ताओं से भेंट के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कोरोना वैक्सीन को लेकर चर्चा की। कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
केंद्रीय मंत्री मूसानगर स्थित आश्रम से मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के सिजई गांव स्थित परमानंद जी के आश्रम जा रहीं थीं। शहर में प्रवेश करते ही भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री का किड़ारी फाटक के समीप स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री का काफिला शहर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में रुका। जहां केंद्रीय मंत्री ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इस मौके पर भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, चक्रपाणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र शुक्ला, रविंद्र महेंद्र, संजीव उपाध्याय, रामजी गुप्ता मौजूद रहे। (संवाद)