कबरई (महोबा)। क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुए त्रिभुवन (5) का शव घर से एक किमी दूर पानी से भरे 12 फिट गहरे गड्ढे में मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने त्रिभुवन की हत्या कर शव गड्डे में फेंके जाने का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस अफसरों के समझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में पानी भरा पाया गया।
त्रिभुवन कस्बे के जवाहर नगर निवासी मूलचंद अहिरवार का बेटा था। वह गुरुवार की शाम घर के पास ही खेलने के दौरान लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी हर संभावित स्थान पर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। मूलचंद्र की तहरीर पर कबरई थाना पुलिस ने त्रिभुवन की गुमशुदगी दर्ज की थी। पुलिस व परिजनों ने उसकी तलाश में जुटे थे। शनिवार सुबह पहाड़ पट्टा धारक बेटा सिंह को जवाहर नगर में ही एक गड्ढे से पास बच्चे चप्पलें की पड़ीं दिखाई दीं। बेटा सिंह ने करीब 12 फीट गहरे गड्ढे का पानी मोटर के मदद निकलावा। तब उन्हें बच्चे का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना बेटा सिंह ने कबरई थाना पुलिस को दी। इसके बाद सीओ कालू सिंह, करबई थाना प्रभारी दीपक पांडेय ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान पिता मूलचंद अहिरवार, उनकी दो पत्नियां शकुंतला, सुनीता बिलख पड़े। दूसरी पत्नी सुनीता के चार बच्चों में राजेंद्र, गोलू, प्रमोद व एक बेटी छवि हैं। मृतक त्रिभुवन दूसरे नंबर का बेटा था। परिजनों और ग्रामीणों ने त्रिभुवन की हत्या कर शव पानी से भरे गड्ढे में फेंके जाने का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच का भरोसा देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया।