फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रों-पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपाई - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। डीजल और पेट्रोल के दामों में हो रही वृद्धि के विरोध सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील प्रांगण में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तेल की बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग की। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित उपजिलाधिकारी चरखारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि भाजपा सरकार प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि कर रही है। इससे डीजल 73 और पेट्रोल कीमतें प्रति लीटर 81 रुपये पार कर चुकी हैं, जबकि पूर्व की सरकारों में डीजल और पेट्रोल 55 से 60 रुपये प्रति लीटर ही मिलता था। भाजपा सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों बेतहाशा वृद्धि कर दी है। इससे किसानों के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं। साथ ही पेट्रो-पदार्थों की कीमतें आसमान पर पहुंचने से मध्यम वर्ग के लोगों की कमर तोड़ टूट गई है। सपाइयों ने केंद्र सरकार से बढ़ी हुई डीजल-पेट्रोल की कीमतें वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि एक तरफ देश कोरोना से जूझ रहा है, दूसरी तरफ बढ़ती डीजल पेट्रोल की कीमतों से महंगाई चरम पर है। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव जगदेव सिंह, जीतू यादव, मिलन यादव, मनीष यादव, शेख जब्बार, भूपेंद्र यादव, अली फरहान, गुलशेर मोहम्मद सहित कई सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें