फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सपा नेता के बयान से भड़के विधायक समर्थकों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद के एक सपा नेता के विवादित बयान के बाद भाजपा से सदर विधायक राकेश गोस्वामी के समर्थक भड़क गए हैं। बृहस्पतिवार की शाम विधायक समर्थकों ने शहर के आल्हा चौक में सपा नेता का पुतला फूंक प्रदर्शन कर विरोध जताया। सोशल मीडिया में सपा नेता का बयान वायरल हो रहा है। बातचीत के दौरान वह भाजपा के सदर विधायक पर अनर्गल बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। उधर, अनर्गल बयानबाजी से भाजपा विधायक के समर्थक भड़क गए और आल्हा चौक में पुतला फूंकते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। (संवाद)
विज्ञापन


आगामी त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक हुई जिसमें आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसपी ने नवरात्र व दशहरा पर्व को लेकर आयोजकों, मूर्तिकारों और डीजे संचालकों के साथ बैठक कर शासन की गाइडलाइन से अवगत कराने व उसका कड़ाई का पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने आगामी चुनावी वर्ष को देखते हुए पुराने अपराधियों का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए। कहा कि गुमशुदा और अपहृत व्यक्तियों की शीघ्र बरामद की जाए। गोष्ठी में झारखंड की महिला को उसके परिजनों से मिलवाने में महिला एसआई शिवांगी गुप्ता व आत्महत्या की कोशिश कर रही महिला को समय से अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कांस्टेबल अंकित कुमार और होमगार्ड राम सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर एसपी वंदना सिंह, सभी सीओ, थाना प्रभारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें