फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नौ नवंबर तक बंद रहेगी सूपा रेलवे क्राॅसिंग

Sat, 08 Nov 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर स्थित सूपा रेलवे क्राॅसिंग को बृहस्पतिवार से बंद कर दिया गया है। यह रेलवे क्राॅसिंग नौ नवंबर तक बंद रहेगी। इस दौरान इस रूट पर सड़क मार्ग से जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सूपा रेलवे क्राॅसिंग जनपद की महत्वपूर्ण रेलवे क्राॅसिंग हैं। यहां से सड़क मार्ग से प्रतिदिन 2,500 से 3,000 हजार छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। सूपा रेलवे क्राॅसिंग पर रेलवे की ओर से मशीन अनुरक्षण, मरम्मत आदि का काम कराया जा रहा है। इसको लेकर छह से नौ नवंबर शाम छह बजे तक के लिए रेलवे क्राॅसिंग को बंद किया गया है। मरम्मत का काम पूरा होते ही सूपा रेलवे क्राॅसिंग को सड़क मार्ग पर वाहनों के यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इस सड़क मार्ग से झांसी, महोबा, राठ, पनवाड़ी, कुलपहाड़, मऊरानीपुर, हरपालपुर आदि के लिए लोग यात्रा करते हैं। सूपा रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से अब वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था गई है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भारी व हल्के वाहन चरखारी से महोबा व महोबा से चरखारी होकर बजरिया अंडर पास से गुजारे जा रहे हैं। इसको लेकर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की ओर से एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय को पत्र भेज कर अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें